Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

कान फिल्म फेस्टिवल : 15 किलो की किताब, सोने के अक्षर

हमें फॉलो करें कान फिल्म फेस्टिवल : 15 किलो की किताब, सोने के अक्षर
सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना की किताब 'उत्सव' का विमोचन
 
कान से प्रज्ञा मिश्रा 
 
रविवार 17 मई 2015 को कान फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पैविलियन में मिचेलिन स्टार सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना की किताब 'उत्सव' का विमोचन हुआ। समारोह में फ्रांस में भारत के राजदूत डॉ. मोहन कुमार और सोनम कपूर मौजूद थे। सोनम कपूर के देरी से आने की वजह से कार्यक्रम 1 घंटा देरी से शुरू हुआ। 

यह किताब भारतीय त्योहारों के पारंपरिक खाने पर लिखी गई है। किताब में न सिर्फ इन ख़ास खानों को बनाने की विधि है बल्कि भोजन से जुडी कुछ कविताएं भी हैं। …इस किताब में लिखावट सोने के अक्षरों की है और इसका वजह 15 किलो है।  
 
विकास ने बताया कि इस किताब की सिर्फ 12 कॉपी ही बनाई गई है जिसमें से 11 तो दुनिया भर के शीर्ष नेताओं को दी जाएंगी और एक कॉपी की चैरिटी के लिए नीलामी की जाएगी। 
 
क्या यह किताब आम इंसान के लिए मौजूद होगी ?? इस बात पर विकास कहते हैं कि शायद कुछ समय बाद लेकिन हाल फिलहाल नहीं। सोने के वर्क और लिखावट वाली इस किताब की कीमत 8 लाख रुपए है। किताब में साल भर के दौरान मनाए जाने वाले करीब 28 त्योहारों को और उनके साथ जुड़े हजार से भी ज्यादा पकवानों के बारे में लिखा गया है। विकास इसे भारतीय इतिहास में अपना एक छोटा सा योगदान मानते हैं।  
 
webdunia

 
चित्र सौजन्य : प्रज्ञा मिश्रा 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi