चीनी भिक्षु जुआन झांग पर मिलकर फिल्म बनाएंगे भारत और चीन

Webdunia
बीजिंग। भारत और चीन विख्यात चीनी बौद्ध भिक्षु जुआन झांग के जिंदगी पर एक बड़ी फिल्म बनाने जा  रहे हैं। फिल्म झांग के भारत के 17 वर्षों के सफर पर केंद्रित होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  आगामी बीजिंग दौरे पर इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी और इसमें बड़े सितारे होंगे। फिल्म का निर्माण चीन की सरकार इकाई ‘चाइना फिल्म ग्रुप’ और भारत की ‘इरोज’ कंपनी करेगी।
 
इस फिल्म को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर मोदी के चीन के दौरे के समय होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का 3 दिवसीय चीन दौरा 14 मई से आरंभ हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कि फिल्म की शूटिंग 25  मई से शुरू हो सकती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े सितारों को लिया जा सकता है।
 
मोदी के दौरे से पहले अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म ‘पीके’ के चीनी संस्करण के प्रीमियर के लिए  बीजिंग में होंगे। आमिर चीन में बहुत लोकप्रिय हैं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और  निर्माता विधु विनोद चोपड़ा भी होंगे। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली 2025: भांग और ठंडाई में क्या है अंतर? दोनों को पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

होली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है... होली 2025 पर 10 लाइन निबंध हिंदी में

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

सभी देखें

नवीनतम

कामकाज व निजी जिंदगी के बीच संतुलन न होने से 52 प्रतिशत कर्मचारी बर्नआउट के शिकार

होलिका दहन से पहले घर से हटा दें ये नकारात्मक चीजें, घर में होगा सुख और संपत्ति का आगमन

होली की चटपटी मनोरंजक कहानी : रंगों का जादू

बच्चों के लिए होली की प्रेरक कहानी : प्रह्लाद और होलिका

मिल गया जापानियों की खुशहाल और लंबी उम्र का सीक्रेट, जानिए क्या है उनकी हेल्थ और फिटनेस का राज

More