Festival Posters

हमारे देश के इतने सारे नाम क्यों?

Webdunia
- डॉ. आदित्य नारायण शुक्ला 'विनय'

                                    
हमारे देश का वास्तविक नाम 'भारत' है, जो वास्तव में दुष्यंत-शकुंतला के पुत्र महान पराक्रमी और न्यायप्रिय प्राचीन राजा भरत के नाम पर पड़ा था। कालांतर में यह इंग्लिश में लिखने पर भारत (Bharat) हो गया, जिसका official नाम पता नहीं क्यों अंग्रेजों ने 'इंडिया' कर दिया। लेकिन स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषणों में 'हिंदुस्तान-हिंदुस्तान-हिंदुस्तान' की रट लगाये रहते हैं। 
 
कितने नाम रखेंगे हम अपने देश का? इंडिया, भारत, भारतवर्ष, हिन्द, हिन्दोस्तां, हिन्दुस्तान, आर्यावर्त, शायद 2-4 और हों। 
 
हम अपने अमेरिकी मित्रों के इन लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न से तंग आ चुके हैं- 
 
How many names of your country's have ? 
 
यह हम शत-प्रतिशत भारतीयों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि संसद में पास करके हम अपने देश का कोई एक नाम तक नहीं रख सकते। 'भारत' को छोड़कर शायद सारे अन्य नाम हम पर आक्रमणकारियों और हमें गुलाम बनाने वालों ने दिए हैं, जिनसे हम आज तक चिपके हुए हैं। जैसे ढाई सौ साल पुराने MBBS और BAMS की डिग्रियों से जिनमें कहीं भी 'डॉक्टर' शब्द नहीं हैं। 
 
जबकि कई देशों जैसे श्रीलंका ने अपना 'सीलोन' का लेबल निकाल कर फेंक दिया है। सुप्रसिद्ध साहित्यकार हरिशंकर परसाई ने कहा था 'जिसे हम 'हिन्दी' कहते हैं उसे वास्तव में हमें 'भारती' कहना चाहिए। शायद इंसान की दिमागी गुलामी कभी नहीं जाती। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Mahatma Gandhi : महात्मा गांधी की जीवनी और विचार, जो आज भी बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Mahatma Gandhi Essay: सत्य और अहिंसा के पुजारी, महात्मा गांधी पर छोटा सरल निबंध

Vastu tips: ऐसा रखें घर का वास्तु, जानें 5 टिप्स, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

लोकमाता अहिल्या: तीन युगों की महानता का संगम

यूरिक एसिड से कैसे निजात पाएं