Hanuman Chalisa

भारतीय चिकित्सक को धोखाधड़ी के मामले में जेल

भाषा
वॉशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक अमेरिकी चिकित्सक को स्वास्थ्य सेवा संबंधी धोखाधड़ी करने और नियंत्रित दवाएं लेने का अवैध परामर्श देने के मामले में 18 महीने कैद की सजा सुनाई है।

शिकागो आधारित सतीश नारायणाप्पा बाबू को मंगलवार को सजा सुनाई गई। उसने गत सितंबर में अवैध रूप से ऑक्सिकोडोन एवं अन्य नियंत्रित दवाएं लेने का परामर्श देने और धोखे से लगभग 5,00,000 डॉलर का मेडिकेयर का बिल बनाने और बिना चिकित्सीय सेवा दिए धोखे से 2,16,000 डॉलर एकत्रित करने के मामले में अपना दोष कबूल कर लिया था।
 
अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश जॉन थार्प ने बाबू के रिहा होने के बाद 3 साल तक उस पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं और 2,21,012 डॉलर का जुर्माना किया है। बाबू ने स्वीकार किया था कि वह नवंबर 2011 से लेकर फरवरी 2014 तक मेडिकेयर संबंधी धोखाधड़ी में संलिप्त था।





 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

लापरवाह सिस्‍टम की सड़ांध में डूबी मां की मौत को बलिदान नहीं कहना चाहिए, उसकी मौत का प्रतिशोध लेना चाहिए

World Laughter Day 2026: विश्व हास्य दिवस, हंसी के जादू से जीवन में भरें खुशियां

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

'वंडर ऑफ द सीज' पर MMNA सखी रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन