Dharma Sangrah

पूर्व फिलिपीनी गर्लफ्रैंड को चोट पहुंचाने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

Webdunia
सिंगापुर। फिलिपीन की एक पूर्व महिला मित्र के साथ अलगाव होने के बाद उसे गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के आरोप में यहां 41 वर्षीय एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है।

पलैयन मुरुगादास ने 7 सेमी लंबे चाकू से 38 वर्षीय एलेन रेमेडियोस एडोल्फो के चेहरे, बाईं कलाई और गले में कथित तौर पर गंभीर चोट पहुंचाई। यह घटना रविवार को हुई। अगर पलैयन दोषी पाया गया तो उसे 15 साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है।
 
'द स्ट्रेट टाइम्स' की खबर के अनुसार समझा जाता है कि फिलिपीन की एलेन पलैयन की पूर्व गर्लफ्रैंड थी और बाद में दोनों अलग हो चुके थे। एलेन यहां घरेलू सहायिका का काम करती है। हमले के बाद एलेन का बहुत रक्तस्राव हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पलैयन यहां निर्माण क्षेत्र में काम करता है। उसे पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस ने एक सप्ताह की हिरासत में लिया है। (भाषा) 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'