Biodata Maker

भारतीय अमेरिकी पुलिसकर्मी को मिला प्रतिष्ठित पुलिस पुरस्कार

Webdunia
ह्यूस्टन। भारतीय मूल के 44 वर्षीय अमेरिकी पुलिसकर्मी को ‘टॉप सिविलियन सुपरवाइजर ऑफ द ईयर’ नामक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन पुलिस विभाग में कुशल सेवाओं के लिए दिया गया है।

पुलिस प्रमुख चार्ल्स ए मैकक्लीलैंड और ह्यूस्टन के मेयर एनिस पार्कर ने हरकीरत सिंह सैनी को इस सप्ताह की शुरुआत में हयात रीजेंसी होटल में आयोजित समारोह के दौरान यह पुरस्कार दिया।
 
पुलिस रिकॉर्ड के पर्यवेक्षक सैनी पिछले 15 साल से ह्यूस्टन पुलिस विभाग के लिए काम कर रहे हैं।
 
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुजफ्फर सिद्दीकी ने कहा, ‘हरकीरत सिंह सैनी बेहद दक्ष अधिकारी हैं और वह इस पुरस्कार को पाने के योग्य हैं। ह्यूस्टन पुलिस विभाग को सैनी पर गर्व है।’ इस अवसर पर गुरदीप सिंह बुट्टर, एस गुरनाम सिंह संधार, अजिंदर सिंह धट्ट समुदाय के कई नेता मौजूद थे। उन्होंने सैनी को उनकी इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी।
 
नई दिल्ली के देशबंधु कॉलेज के स्नातक सैनी पंजाब के होशियारपुर के मूल निवासी हैं। वह वर्ष 1998 में शहर में आए थे। मार्च 2000 में वह ह्यूस्टन पुलिस विभाग से जुड़े और धीरे-धीरे पदोन्नति के बाद वह ऑफिस सुपरवाइजर बन गए थे। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'