Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय अमेरिकी लेखक ने जीता ब्रिटेन का साहित्यिक पुरस्कार

Advertiesment
NRI Activities
लंदन। भारतीय मूल के अमेरिकी अखिल शर्मा ने दुनियाभर के लेखकों को पछाड़कर यहां एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश साहित्यिक पुरस्कार जीता है।
 
दिल्ली में जन्मे शर्मा की अर्ध आत्मकथात्मक गल्प ‘फैमिली लाइफ’ ने सात अन्य उपन्यासों को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2015 का फोलियो प्राइज जीता।
 
चयन मंडल के अध्यक्ष विलियम फियेंस ने कहा, ‘छांटी गई पुस्तकों में अखिल शर्मा द्वारा एक परिवार के दूसरे महाद्वीप जाने और वहां की संस्कृति में बसने का विशद, सहानुभूतिपूर्ण, रोचक अंदाज में वर्णन किया है जो विजेता के रूप में उभरा।’ उन्होंने ‘फैमिली लाइफ’ को विशुद्ध जटिलता, आपदा और उत्तरजीविता, लगाव एवं स्वतंत्रता, स्वार्थ और जिम्मेदारी के बीच टकराव का एक कुशल उपन्यास बताया। न्यूयार्क में रहने वाले शर्मा को फोलियो सोसायटी के जीन मार्क राठे ने लंदन में एक कार्यक्रम में विजेता ट्रॉफी और 40 हजार पाउंड का एक चेक प्रदान किया।
 
‘फैमिली लाइफ’ एक युवक अजय के अच्छी जिंदगी की तलाश में विदेश जाने की कहानी है। वह न्यूयार्क के क्वींस में पहुंचता है। उसका सबकुछ सही चल रहा होता है उसी बीच एक पारिवारिक विपदा सभी की जिंदगी नाटकीय ढंग से बदल देती है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi