Biodata Maker

नोबेल पुरस्कार की नगरी में प्रेमचंद जयंती

Webdunia
- माया भारती, ओस्लो, नार्वे से 


 
आज भारत में भले ही मुंशी प्रेमचन्द को उतने उत्साह से न मनाया जाता हो पर नोबेल शांति पुरस्कार की धरती ओस्लो, नार्वे में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर उन्हें याद किया गया। 
 
प्रेमचंद पर अपना उत्साहित भाषण देते हुए प्रोफेसर रिपुसूदन सिंह ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य सृजन करते हुए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, प्रोग्रेसिव आंदोलन और गांव के लोगों की समस्याओं को उजागर किया और एक आदर्श स्थापित किया। उन्होंने अपनी गरीबी के बावजूद लेखन से समझौता नहीं किया।
 
स्वीडन के भारतीय मूल के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक आशुतोष तिवारी ने बताया कि उन्हें आज भी प्रेमचंद की अनेक कहानियां याद है जो अभी भी गरीबों की  लिए प्रेरणा देती रहती हैं। 

मुंशी प्रेमचंद को आज भी समसामयिक मानने वाले और कार्यक्रम के आयोजक और साहित्यकार सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' ने बताया कि ओस्लो में मुंशी प्रेमचन्द को हम हिंदी शिक्षा देते हुए शिक्षार्थियों को पढ़ाते हैं। विदेशों में प्रेमचंद की कहानियां लोकप्रिय हैं। 
 
इस अवसर पर दो विद्वानों प्रोफेसर आशुतोष तिवारी और प्रोफेसर आशुतोष तिवारी को स्पाइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और मैटेरियल साइंस और टेक्नोलॉजी पर स्कैन्डिनेवियायी पत्रिका 'एडवांस्ड मैटेरियल लेटर्स' का लोकार्पण किया गया जिसके सम्पादक प्रोफेसर आशुतोष तिवारी हैं।  
 
नार्वेजीय लेखकों में इंगेर मारिये लिल्लेएंगेन, नूरी रोयसेग के अलावा राज कुमार, मीना मुरलीधरन, कैलाश राय, नोशीन इकबाल, इन्दर खोसला, संगीता शुक्ला, माया भारती और भारतीय दूतावास से एन पुनप्पन जी ने अपने विचार रखे और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से किया गया था। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

अगला लेख