Hanuman Chalisa

हिप हॉप आर्टिस्ट को मिस इंडिया यूएसए का खिताब

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (12:32 IST)
वर्जीनिया। भारतीय अमेरिकी समुदाय की उभरती हुई हिप हॉप आर्टिस्ट, मधु वल्ली, को मिस इंडिया यूएसए 2016 खिताब से सम्मानित किया गया है। वर्जीनिया की रहने वाली 19 वर्षीय वल्ली, जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी की एक छात्रा हैं और संगीत और दूरसंचार की पढ़ाई कर रही हैं।
 
विदित हो कि मधु वल्ली के 14 सिंगल्स रिकॉर्ड किए जा चुके हैं और वे संगीत उद्योग की सुपरस्टार बनना चाहती हैं। इस आशय की जानकारी, इंडिया यूएसए पैजन्ट के संस्थापक, धर्मात्मा शरण और कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जारी एक मीडिया रिलीज में दी गई है।
 
भारतीय अमेरिकियों के मध्य लोकप्रिय यह सौंदर्य स्पर्धा 35 वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस स्पर्धा के दौरान टेक्सास की सरिता पटनायक को मिसेज इंडिया यूएसए घोषित किया गया है। पटनायक पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और दो बच्चों की मां हैं। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता बनना चाहती हैं और वे महिला सशक्तिकरण की आवाज को मजबूत करना चाहती हैं।
 
इस अवसर पर न्यू यॉर्क की रिया मंजरेकर को मिस टीन यूएसए के खिताब से सम्मानित किया गया। वे देश के बेघर बच्चों की मदद के लिए काम करती हैं और पिछले दो वर्षों के दौरान इस काम में पचास हजार डॉलर से अधिक का योगदान कर चुकी हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

अगला लेख