Biodata Maker

मोर्रिस्विल्ल, नॉर्थ कैरोलीना में 15 अगस्त का कार्यक्रम

Webdunia
- सुधा ओम ढींगरा 


 
जिस तरह स्वदेश बड़े जोर-शोर और उत्साह से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है, उसी तरह विदेश में बैठे प्रवासी भारतीय भी 15 अगस्त को उत्साहपूर्वक मनाते हैं।
 
नॉर्थ कैरोलीना के मोर्रिस्विल्ल शहर में हिन्दी विकास मंडल 16 और संस्थाओं के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस को 309 Aviation Parkway,Morrisville, NC 27560 के हॉल में धूमधाम से उत्सव की तरह मनाते हैं जिसमें हर प्रदेश की कला व सांस्कृतिक प्रदर्शनी होती है।
 

 
भिन्न-भिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का 'फूड मेला' होता है। हिन्दी विकास मंडल अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर इस दिन को पिछले कई वर्षों से मना रहा है। 
कार्यक्रम का आरंभ स्वयंसेवी तथा स्वदेशप्रेमियों की परेड और फिर झंडा फहराने की रस्म से हुआ। इसके बाद बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार 3 घंटे तक जारी रहा। तकरीबन 250 बच्चों ने भाग लिया। 


 
गणमान्य अतिथियों Roy Cooper (Attorney General), मोर्रिस्विल्ल के मेयर Mark Stohlman, कैरी के मेयर Herold Weinbrecht ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जोर-शोर से हिस्सा लिया। हजारों की तादाद में दर्शक आए। 
 
हिन्दी विकास मंडल की अध्यक्ष सरोज शर्मा, इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तम डिडवानिया और सीमा मदन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजिका ऋचा कपूर और हर संस्था की टीमें बधाई के पात्र हैं जिनकी अनथक मेहनत रंग लाई और जिन्होंने विदेश की धरती पर स्वदेश के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाया।
 
 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?