ganesh chaturthi

बटर के लच्छों से सजी लाजवाब मटन करी

Webdunia
सामग्री :
500 ग्राम मटन, 3 प्याज, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 हरी मिर्च, 1 टमाटर, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पावडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 छोटे चम्मच धनिया पावडर, 3 बड़े चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक।
 
वेबदुनिया विशेष ब्राउनी एग्ज करी विद ऑनियन
 
बनाने की विधि :
सबसे पहले हरी मिर्च को पीस लें और इसे अदरक-लहसुन पेस्ट में मिला लें। अब प्याज और टमाटर को काट कर अलग रख लें। मटन को अच्छी तरह साफ पानी से धोएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
 
अब कुकर में तेल गर्म करके इसमें प्याज डालें और तब तक पकाएं जब तक कि प्याज सुनहरा-भूरा न हो जाए। अब इसमें हरी मिर्च मिला हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं और अच्छे से भूनें।
 
फिर इसमें टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि तेल अपने आप छूटने न लगे। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला और हल्दी मिलाएं। सारे मसाले भून जाने के बाद मटन के टुकड़ों को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। ‍अब धनिया पत्ती और नमक मिलाएं और तीन बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तत्पश्चात कुकर का ढक्कन बंद कर धीमी आंच पर तीन सीटी आने तक पकाएं।
 
तीन सीटी आने पर गैस बंद कर दें और ढक्कन खोलने क‍ि जल्दबाजी में आप कुकर की स्टीम न निकालें। स्टीम के अपने आप निकल जाने पर ही ढक्कन खोलें। लीजिए लाजवाब मटन करी  (Mutton Curry) को बटर के लच्छों से सजाएं और गरमा-गरम परोसें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख