Hanuman Chalisa

मसालेदार कीमा के कोफ्ते

Webdunia
सामग्री :


 
कीमा 500 ग्राम, 2 बड़े चम्मच खसखस, 1 अंडा या 2 बड़े चम्मच भुना बेसन, 5-6 प्याज, 10-12 कलियां लहसुन, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच पिसी हल्दी, 4 चम्मच धनिया पावडर, 2 चम्मच पिसी लाल मिर्च, 1/2 कटोरी साबुत गरम मसाला, 5-6 तेजपत्ते, 1 1/2 छोटे चम्मच गरम मसाला, तलने के लिए पर्याप्त घी।
 
विधि :
 
बनाने से कुछ देर पूर्व खसखस को साफ करके धोकर भिंगो दें। 1/2 घंटे बाद छानकर सिलबट्टे पर बारीक पीस लें। प्याज, लहसुन, अदरक को छील-काटकर रखें। घी गरम करें। तेजपत्ते व साबुत गरम मसाला डालकर चटकाएं। कटा प्याज मिश्रण डालकर गुलाबी-गुलाबी भून लें।
 
नमक व मसाले डालकर पानी के छींटें के साथ भूनें। मसाला अच्छा भुन जाए तो घी से निथार कर 1/4 भाग मसाला कीमे में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कड़ाही में घी गरम कर सारे कीमे के पकौड़े तल लें। 
 
अब बचे मसाले व घी में शोरबा बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें ढंककर शोरबा पकने दें। 4-5 उबाल आने के बाद तैयार पकौड़े डालकर 2-3 उबाली और लेकर गरमा-गरम चटपटे मसालेदार कीमा के कोफ्ते चपाती के साथ सर्व करें। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें