तीसरे मोर्चे का सपना चकनाचूर

Webdunia
शुक्रवार, 16 मई 2014 (18:14 IST)
FILE
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में चली मोदी की आंधी में न केवल कांग्रेस का तंबू उखड गया, बल्कि तीसरे मोर्चे की भी हवा निकल गई।

543 सीटों के लिए हुए चुनाव के प्राप्त नतीजों में जनतादल यू वामदलों, समाजवादी पार्टी, जनतादल एस,बहुजन समाज पार्टी तथा आम आदमी पार्टी की इतनी बुरी हार हुई कि जो लोग कल तक तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने का सपना देख रहे थे, उनका यह सपना ही चकनाचूर हो गया। वैसे आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि वे तीसरे मोर्चे का समर्थन नहीं करेंगे। तीसरे मोर्चे को समर्थन देने के सवाल पर कांग्रेस के भीतर मतभेद थे।

बिहार में भाजपा और लोजपा तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने जद यू को जबर्दस्त शिकस्त दी तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का परचम इतना लहराया कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, फारवर्ड ब्लाक तथा रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी का सूपड़ा एक तरह से साफ हो गया। केरल में भी वामदलों का प्रदर्शन खराब रहा। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भाजपा को अप्रत्याशित रूप से सफलता मिली जिसमें समाजवादी पार्टी तथा बसपा को मुंह की हार खानी पड़ी।

केवल ओडिशा में बीजू जनता दल तथा तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक को सफलता मिली और वे तीसरे मोर्चे की संभावना को आकार दे सकते थे लेकिन भाजपा की जबर्दस्त जीत और तीसरा मोर्चा के अन्य दलों की बुरी हार से अब शायद ही कोई भविष्य में भारतीय राजनीति में तीसरे मोर्चे की अवधारणा पर विचार करे।

जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा के मुलायम सिंह यादव, माकपा के प्रकाश करात और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा ने बार बार कहा कि वे चुनाव के बाद तीसरे मोर्चा का गठन करेंगे और इसके लिए फरवरी में उन्होंने दिल्ली में 11 पार्टियों का सम्मेलन कर एक संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया था।

परसों शरद यादव ने भी कहा था कि यह तीसरे मोर्चे को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की सरकार बनवाने का सपना देखा था लेकिन मोदी लहर ने उन सबके सपनों पर पानी फेर दिया। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, देश की सेना पीएम मोदी के चरणों नतमस्तक

ऑपरेशन सिंदूर पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कहा देश की सेना और सैनिक मोदी के चऱणों में नतमस्तक

पाकिस्तान के भोलारी एयरवेज को जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने किया तबाह, जानिए इसकी अनूठी खूबियां

भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के माथे पर खतरे की लाल लकीर

सुप्रीम कोर्ट का फैसला करेगा मंत्री विजय शाह के भाग्य का फैसला, बोले मुख्यमंत्री, न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ