suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(षष्ठी तिथि)
  • तिथि: भाद्रपद कृष्‍ण षष्ठी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त: हलछठ व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त: आज कोई मुहूर्त नहीं है।
  • राहुकाल: दोपहर 12:38 से 02:12 तक।
webdunia

माता के 51 शक्ति पीठ : शुचि- नारायणी शक्तिपीठ-11

Advertiesment
Sarvani Shaktipeeth Shri Bhagavathy Temple
देवी भागवत पुराण में 108, कालिकापुराण में 26, शिवचरित्र में 51, दुर्गा शप्तसती और तंत्रचूड़ामणि में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है। साधारत: 51 शक्ति पीठ माने जाते हैं। तंत्रचूड़ामणि में लगभग 52 शक्ति पीठों के बारे में बताया गया है। प्रस्तुत है माता सती के शक्तिपीठों में इस बार शुचि- नारायणी शक्तिपीठ, कन्याकुमारी शक्तिपीठ के बारे में जानकारी।
 
 
कैसे बने ये शक्तिपीठ : जब महादेव शिवजी की पत्नी सती अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपने पति का अपमान सहन नहीं कर पाई तो उसी यज्ञ में कूदकर भस्म हो गई। शिवजी जो जब यह पता चला तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर यज्ञ स्थल को उजाड़ दिया और राजा दक्ष का सिर काट दिया। बाद में शिवजी अपनी पत्नी सती की जली हुई लाश लेकर विलाप करते हुए सभी ओर घूमते रहे। जहां-जहां माता के अंग और आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ निर्मित हो गए।
 
शुचि- नारायणी शक्तिपीठ, कन्याकुमारी : तमिलनाडु के कन्याकुमारी-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर शुचितीर्थम शिव मंदिर है, जहां पर माता की ऊपरी दंत (ऊर्ध्वदंत) गिरे थे। इसकी शक्ति है नारायणी और भैरव को संहार या संकूर कहते हैं। कन्याकुमारी के त्रिसागर संगम स्थल से 13 किलोमीटर दूर शुचींद्रम में स्थित स्थाणु शिवजी के मंदिर में ही स्थित है ये शक्तिपीठ।  मान्यता है कि यहां देवी अभी तक तपस्यारत है। 
 
महर्षि गौतम के शाप से इंद्र को यहीं मुक्ति मिली थी और वे शुचिता अर्थात पवित्रता हो गए थे, इसीलिए इसका नाम शुचींद्रम पड़ा। शुचींद्रम क्षेत्र को ज्ञानवनम् क्षेत्र भी कहते हैं। मान्यता है कि यहीं पर देवी ने राक्षस बाणासुर का वध किया था। यहां के मंदिर में नारायणी रूप में माता की भव्य प्रतिमा है और उनके हाथ में एक माला है। इसी मंदिर में भद्रकाली का मंदिर भी स्थित है जो देवी सती की सखी भी मानी जाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

A Letter to Maa Durga : नवरात्रि में एक चिट्ठी मां दुर्गा के नाम