Navratri 2019 : नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के किस रूप की करें आराधना (जानिए अपनी राशिनुसार)

Webdunia
- पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
 
इस वर्ष 29 सितंबर 2019, रविवार से मां दुर्गा का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा हैं। संसार की उत्पत्ति के समय से जन्म-मृत्यु, जरा-व्याधि, लाभ-हानि का चक्र चला आ रहा है। मनुष्य आपत्ति-विपत्ति के समय अपने इष्ट देवता, कुल देवता, गुरु अथवा अपने पितृ देवता के शरण में जाता है।
 
 
त्रिपुर सुंदरी, राज-राजेश्वरी, ममतामयी मां दुर्गा देवी, जिनके नौ रूपों के अतिरिक्त भी अनन्य रूप है, इन रूपों में से किसी भी रूप की शरण में जाकर भक्त मां की आराधना करता है, तो मां अवश्य अपने भक्त को शरण में लेकर उसके कष्टों को दूर कर देती है, अत: भक्तों को मां के शरण में जाकर उनकी आराधना करना चाहिए। 
 
नवरात्रि में राशि अनुसार मां के किस रूप की आराधना करनी चाहिए। आइए जानें :- 
 
1. मेष राशि वाले जातक 'मां मंगला देवी' की आराधना करें। 
 
मंत्र- 'ॐ मंगला देवी नम:' का जाप करें।
 
2. वृषभ राशि वाले जातक 'मां कात्यायनी' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ कात्यायनी नम:' का जाप करें।
 
3. मिथुन राशि वाले जातक 'मां दुर्गा' की आराधना करें।

 
मंत्र- 'ॐ दुर्गाये नम:' का जाप करें।
 
4. कर्क वाले जातक 'मां शिवाधात्री' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ शिवाय नम:' का जाप करें।
 
5. सिंह राशि वाले जातक 'मां भद्रकाली' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ कालरूपिन्ये नम:' का जाप करें।

 
6. कन्या राशि वाले जातक 'मां जयंती' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ अम्बे नम:' या 'मंत्र- 'ॐ जगदंबे नम:'' का जाप करें।
 
7. तुला राशि वाले जातक मां के 'क्षमा रूप' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ दुर्गादेव्यै नम:' का जाप करें।
 
8. वृश्चिक राशि वाले जातक 'मां अम्बे' की आराधना करें।

 
मंत्र- 'ॐ अम्बिके नम:' का जाप करें।
 
9. धनु राशि वाले जातक 'मां दुर्गा' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ दूं दुर्गाये नम:' का जाप करें।
 
10. मकर राशि वाले जातक मां के 'शक्ति रूप' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ दैत्य-मर्दिनी नम:' का जाप करें।
 
 
11. कुंभ राशि वाले जातक 'मां चामुण्डा' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ चामुण्डायै नम:' का जाप करें।
 
12. मीन राशि वाले जातक 'मां तुलजा' की आराधना करें।
 
मंत्र- 'ॐ तुलजा देव्यै नम:' का जाप करें।
 
इन सरलतम जाप से जो भी भक्त मां भगवती की आराधना करता है, मां उस भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करती है। नवरात्रि का यह पर्व 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2019 तक जारी रहेगा।

ALSO READ: नवरात्रि पर्व 2019 : कब से शुरू हो रहे हैं दुर्गा पूजा के 9 पवित्र दिन, इन दिनों क्यों बोए जाते हैं जौ (जवारे)

 

ALSO READ: Navratri 2019 Upay : 29 सितंबर से नवरात्रि आरंभ, पान के पत्ते के ये 10 उपाय आजमाना बिल्कुल न भूलें
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

अगला लेख
More