Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकम
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:57 से 12:44 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गुड फ्राइडे, कच्छापवतार
  • राहुकाल: सुबह 11:00 से दोपहर 12:35 तक
webdunia

शारदीय नवरात्रि 2021 में ये 9 गलतियां भूलकर भी न करेंगे तो होगा शुभ

Advertiesment
Sharadiya Navratri 2021
अश्‍विन माह में श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो जाता है। इस वर्ष 7 अक्टूबर 2021 को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होने जा रहा है। वर्ष की चार नवरात्रियों में से एक इस नवरात्रि पर गरबा उत्सव की धूम रहती है और जगह-जगह पांडाल सजाकर माता को विराजमान किया जाता है। चारों ही नवरात्रियों में उपवास का बहुत महत्व होता है। आओ जानते हैं कि नवरात्रि में कौनसी 9 गलतियां नहीं करना चाहिए।
 
 
1. दाढ़ी, नाखून, बाल नहीं कटवाएं।
 
2. पूजा-पाठ में गलतियां नहीं करें। पूजा के अंत में भूलचूक के लिए माता से क्षमा मांगे। 
 
3. मांस, मदिरा, तामसिक भोजन आदि का सेवन ना करें।
 
4. ब्रह्मचर्य को ना तोड़े अर्थात ब्रह्मचर्य का पालन करें।
 
5. अपशब्द का प्रयोग नहीं करें। अर्थात किसी को गाली देना, किसी का अपमान करना, कटू वचन कहना आदि कार्य नहीं करें।
 
6. शरीर और घर को गंदा ना रखें। नवरात्रि के दौरान घर को साफ सुधरा रखें और प्रतिदिन स्नान करें।
 
7. दिन में शयन नहीं करें। नवरात्रि के दौरान दिन में शयन नहीं करना चाहिए। यदि जागरण रखा है तो शयन कर सकते हो। हालांकि इसके लिए किसी पंडित से सलाह जरूर लें।
 
8. खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। उपवास को उपवास की तरह ही करें। दो समय पेटभरकर खिचड़ी खाने का कोई मतलब नहीं। 
 
9. व्रत के नियम को नहीं तोड़ना चाहिए। अर्थात यदि एक बार यदि नौ दिनों तक व्रत का संकल्प ले लिया है तो उसे बीच में ही तोड़े नहीं। हालांकि बीमारी की हालत में या किसी अत्यंत जरूरी कारण के चलते माता से क्षमा मांगकर व्रत तोड़ सकते हो।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि में क्यों बोये जाते हैं जौ, मां भगवती को क्यों प्रिय है जानिए 10 वजह




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi