Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 (12:35 IST)
Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 (13:31 IST)
shardiya navratri 2026: वर्ष में चार नवरात्रियां होती हैं- चैत्र, आषाढ़, माघ और आश्विन माह में नवरात्रि आती हैं। वर्ष 2026 में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) तक मनाया जाएगा। 11 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी।
नवरात्रि तिथि तालिका (11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026)
11 अक्टूबर, रविवार (प्रतिपदा): घटस्थापना एवं मां शैलपुत्री पूजा
12 अक्टूबर, सोमवार (द्वितीया): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्टूबर, मंगलवार (तृतीया): मां चंद्रघंटा पूजा (सिंदूर तृतीया)
14 अक्टूबर, बुधवार (चतुर्थी): मां कूष्मांडा पूजा (कपर्दिश चतुर्थी)
15 अक्टूबर, गुरुवार (पंचमी): मां स्कंदमाता पूजा (उपांग ललिता व्रत)
16 अक्टूबर, शुक्रवार (षष्ठी): मां कात्यायनी पूजा (सरस्वती आवाहन)
17 अक्टूबर, शनिवार (सप्तमी): मां कालरात्रि पूजा (सरस्वती पूजा)
18 अक्टूबर, रविवार (सप्तमी/महानिशा): महानिशा पूजा, दुर्गा अष्टमी (मां महागौरी) पूजा।
19 अक्टूबर, सोमवार (अष्टमी व नवमी): उदयातिथि से दुर्गा अष्टमी (मां महागौरी) एवं महानवमी (मां सिद्धिदात्री) पूजा
20 अक्टूबर, मंगलवार (दशमी): नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन एवं विजयादशमी (दशहरा), आयुध पूजा।
अष्टमी तिथि समय (18-19 अक्टूबर)
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर 2026 को रात 08:27 बजे से।
अष्टमी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:51 बजे तक।
नोट: अष्टमी 18 को और नवमी 19 को पूजी जाएगी।