Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गोपाष्टमी)
  • तिथि: कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त: गोपाष्टमी पर्व
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 से दोपहर 12:27 तक।
  • राहुकाल: दोपहर 02:46 से शाम 04:06 तक।
✕
webdunia

Navratri Muhurat 2020 : 17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व, जानें घटस्थापना के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Advertiesment
Navratri 2020
इस वर्ष 17 अक्टूबर 2020 से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। नवरात्रि के यह नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन होते हैं। अनेक श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपने घरों में घट-स्थापना कर अखंड ज्योति की स्थापना कर नौ दिनों का उपवास रखते हैं। 
 
आइए जानते हैं कि नवरात्रि में घट स्थापना एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन का शुभ मुहूर्त कब-कब है-
नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त-
1. अभिजित मुहूर्त
- अपराह्न 11:41 मिनट से 12:27 मिनट तक। 

2. दिवस मुहूर्त-
- प्रात: 7:45 मिनट से 9:11 मिनट तक 
- प्रात: 12:00 बजे से 4:30 मिनट तक। 

3. सायंकालीन मुहूर्त-
- सायं 6:00 बजे से 7:30 मिनट तक। 

4. रात्रिकालीन मुहूर्त-
- रात्रि 9:00 बजे से 12:04 मिनट तक।  

किन लग्नों में करें घट स्थापना-
देवी पूजा में शुद्ध मुहूर्त एवं सही व शास्त्रोक्त पूजन विधि का बहुत महत्व है। शास्त्रों में विभिन्न लग्नानुसार घट स्थापना का फल बताया गया है-
 
शुभ लग्न-
 
(1) 1-मेष लग्न - धनलाभ- समय- 6:07 मिनट से 7:44 मिनट तक।
(2) 4-कर्क लग्न- सिद्धि- समय-11:57 मिनट से 2:12 मिनट तक।
(3) 6-कन्या लग्न- लक्ष्मी प्राप्ति- समय- सुबह 4:29 से 6:44 मिनट तक।
(4) 7-तुला लग्न- ऐश्वर्य प्राप्ति- समय- 6:44 मिनट से 9:02 मिनट तक।
(5) 8-वृश्चिक लग्न- धनलाभ- समय- 9:02 मिनट से 11:19 मिनट तक।
(6) 10-मकर लग्न- पुण्यप्रद- समय-1:24 मिनट तक। 3:09 मिनट तक।
(7) 11-कुंभ लग्न- धन-समृद्धि की प्राप्ति- समय- 3:09 मिनट से 4:40 मिनट तक।
 
अशुभ लग्न-
 
(1) 2-वृष लग्न- कष्ट 
(2) 3-मिथुन लग्न- संतान को कष्ट
(3) 5-सिंह लग्न- बुद्धि नाश
(4) 9-धनु लग्न- मानभंग
(5) 12-मीन लग्न- हानि एवं दुःख की प्राप्ति होती है।
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शारदीय नवरात्रि पूजन : कैसे करें आराधना, पढ़ें सरल विधि