Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल दशमी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 से 12:46 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- नवरात्रि व्रत पारण
  • राहुकाल: सुबह 09:30 से 11:00 तक
webdunia

मां महागौरी की आरती : जय महागौरी जगत की माया

Advertiesment
Mahagauri Aarti
महागौरी माता की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
 
जया उमा भवानी जय महामाया।।
 
हरिद्वार कनखल के पासा।
 
महागौरी तेरा वहां निवासा।।
 
चंद्रकली और ममता अंबे।
 
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
 
भीमा देवी विमला माता।
 
कौशिकी देवी जग विख्याता।।
 
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
 
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
 
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।
 
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
 
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
 
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
 
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
 
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
 
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
 
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
 
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि महाष्टमी विशेष : सप्तश‍ती के 13 अध्यायों की महा आहुतियां कौन सी हैं, बहुत काम की है ये जानकारी