Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सतुवाई अमावस्या)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण अमावस्या
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:43 एएम से 12:34 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- वैशाख, सतुवाई अमावस्या
  • राहुकाल (अशुभ समय)-10:43 एएम से 12:19 पीएम
webdunia

मां सिद्धिदात्री की आरती : जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता

Advertiesment
siddhidatri Arti
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक  तू दासों की माता, 
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन  काम  सिद्ध  कराती  हो  तुम
हाथ  सेवक  के  सर  धरती  हो  तुम,
तेरी  पूजा  में  न  कोई  विधि  है
तू  जगदंबे  दाती  तू  सर्वसिद्धि  है
रविवार  को  तेरा  सुमरिन  करे  जो
तेरी  मूर्ति  को  ही  मन  में  धरे  जो, 
तू  सब  काज  उसके  कराती  हो  पूरे
कभी  काम  उस  के  रहे  न  अधूरे
तुम्हारी  दया  और  तुम्हारी  यह  माया
रखे  जिसके  सर  पैर  मैया  अपनी  छाया,
सर्व  सिद्धि  दाती  वो  है  भाग्यशाली
जो  है  तेरे  दर  का  ही  अम्बे  सवाली
हिमाचल  है  पर्वत  जहां  वास  तेरा
महानंदा मंदिर में है वास  तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता...  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9th Day of navratri : सिद्धिदात्री मां देंगी 9 दिनों की पूजा का फल, पढ़ें खास मंत्र