नवरात्रि विशेष : नहीं मिल रही हैं 9 कन्या, 9 से कम कन्याओं का कर रहे हैं पूजन तो इसे जरूर पढ़ें

Webdunia
कन्याओं की संख्या के अनुसार मिलता है लाभ, जानिए कितनी कन्या का पूजन करें 
 
नवरात्रि के शुभ दिनों में कन्या पूजन का महत्व तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कन्या की संख्या के हिसाब से भी शुभ फल मिलता है। 
 
धर्म ग्रंथों में 3 वर्ष से लेकर 9 वर्ष की कन्याएं साक्षात माता का स्वरूप मानी जाती हैं। 1 कन्या की पूजा से ऐश्वर्य, 2 की पूजा से भोग और मोक्ष, 3 की पूजा करने से अर्चना से धर्म, अर्थ एवं काम, चार की पूजा से राज्यपद, 5 कन्याओं की पूजा करने से विद्या, 6 कन्याओं की पूजा से 6 प्रकार की सिद्धि, 7 कन्याओं की पूजा से राज्य, 8 कन्याओं की पूजा से संपदा और 9 कन्याओं की पूजा से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है। 
 
कुछ लोग नवमी के दिन भी कन्या पूजन करते हैं लेकिन अष्टमी के दिन कन्या पूजन श्रेष्ठ रहता है। कन्याओं की आयु 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। शास्त्रों में 2 साल की कन्या कुमारी, 3 साल की त्रिमूर्ति, 4 साल की कल्याणी, 5 साल की रोहिणी, 6 साल की कालिका, 7 साल की चंडिका, 8 साल की शांभवी, 9 साल की दुर्गा और 10 साल की कन्या सुभद्रा मानी जाती हैं। भोजन कराने के बाद कन्याओं को दक्षिणा देनी चाहिए। इस प्रकार महामाया भगवती प्रसन्न होकर मनोरथ पूर्ण करती हैं।

ALSO READ: महाष्टमी विशेष : कन्या पूजन से मिलेंगे इतने लाभ कि होगा हर दुख और दरिद्रता का नाश

ALSO READ: अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन कर रहे हैं तो यह 9 बातें अवश्य पढ़ लें... माता रानी हो जाएंगी खुश

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपको आ रहा है कैंची धाम से बुलावा? पहचानें नीम करोली बाबा के ये दिव्य संकेत!

इस अक्षय तृतीया राशि के अनुसार करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, नहीं होगी धन की कमी

सोना बनाने की 155 विधि में से एक सटीक विधि का सूत्र

हिन्दू मास वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

अक्षय तृतीया का क्या है महत्व?

सभी देखें

धर्म संसार

17 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

17 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

दही के इन आसान उपायों से मजबूत होता है शुक्र ग्रह: जानें कमजोर शुक्र के लक्षण और निवारण

बर्थडे तिथि के अनुसार मनाएं या कि तारीख के, क्या है सही?

वैशाख मास का महत्व और इस माह के अचूक 5 उपाय

अगला लेख
More