Hanuman Chalisa

नवरात्रि में दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से शांत हो जाते हैं नवग्रहों के प्रकोप

Webdunia
हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व 'शारदीय नवरात्रि' मनाया जाता है।
 

 
आश्विन शुक्ल पक्ष प्रथमा को कलश की स्थापना के साथ ही भक्तों की आस्था का प्रमुख त्योहार शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाता है। 
 
9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां भगवती के नौ रूपों क्रमश: शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है। 
 
यह महापर्व संपूर्ण भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिनों भक्तों को प्रात:काल स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर निष्कामपरक संकल्प कर पूजा स्थान को गोमय से लीपकर पवित्र कर लेना चाहिए। फिर षोडशोपचार विधि से माता के स्वरूपों की पूजा करना चाहिए।
 
पूजा करने के उपरांत इस मंत्र द्वारा माता की प्रार्थना करना चाहिए- 
 
मंत्र- 'विधेहि दे‍वि कल्याणं विधेहि परमांयिम। 
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।' 
 
पौराणिक कथानुसार महाराक्षस रावण का वध करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने शारदीय नवरा‍त्रि का व्रत किया था, तभी जाकर उन्हें विजय की प्राप्ति हुई थी। 
 
आस्थावान भक्तों में मान्यता है कि 9 दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करने वाले भक्तों पर से नवग्रहों का प्रकोप शांत हो जाता है और जीवन में उसे सुख, शांति, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ALSO READ: समस्त सुखों को प्राप्त‍ करना है तो नवरात्रि में स्मरण करें मां दुर्गा के ये अचूक मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Gudi padwa 2026: गुड़ी पड़वा कब है, क्या महत्व है इसका?

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

सभी देखें

धर्म संसार

Malmas vs Kharmas: वर्ष में 2 बार क्यों आता है मलमास या खरमास, क्या होता है यह

शीतला अष्टमी पर क्यों खाया जाता है बासी खाना? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 मार्च, 2026)

11 March Birthday: आपको 11 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख