Chandraghanta Mata Ki Aarti : जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम

Webdunia
नवरात्रि में तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा का महत्व है। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। इस देवी की आराधना से मनचाही सफलता मिलती है। आइए पढ़ें चंद्रघंटा माता की आरती : 
 
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे काम 
चंद्र समान तू शीतल दाती
चंद्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वाली
मन की मालक मन भाती हो
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो 
सुंदर भाव को लाने वाली 
हर संकट मे बचाने वाली 
हर बुधवार जो तुझे ध्याये 
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय 
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं 
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं 
शीश झुका कहे मन की बाता 
पूर्ण आस करो जगदाता 
कांची पुर स्थान तुम्हारा 
करनाटिका में मान तुम्हारा 
नाम तेरा रटू महारानी 
'भक्त' की रक्षा करो भवानी 

ALSO READ: Maa Chandraghanta : नवरात्रि की तीसरी देवी चंद्रघंटा के 4 विशेष मंत्र और प्रसाद

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या महिलाएं हनुमानजी की पूजा कर सकती हैं?

मंगलवार को करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली की कृपा से शादी से लेकर नौकरी और व्यापार में अड़चने होंगी दूर

श्री महावीर जी: भगवान महावीर के अतिशय क्षेत्र की आध्यात्मिक यात्रा

महावीर जयंती के अवसर पर पढ़िए भगवान महावीर के सिद्धांत और जीवन बदलने वाले अमूल्य विचार

हनुमान जयंती पर कौन सा पाठ करें जिससे कि हनुमानजी तुरंत हो जाएं प्रसन्न

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल (11 अप्रैल 2025), जानें आपकी राशि के अनुसार

महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हनुमानजी के जन्म स्थान को लेकर छिड़ी है जंग

11 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

11 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती ही सही शब्द है जन्मोत्सव नहीं?

अगला लेख
More