sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अनंत चतुर्दशी)
  • तिथि: भाद्रपद शुक्‍ल चतुर्दशी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त: अनंत चतुर्दशी पर्व
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक।
  • राहुकाल: सुबह 10:59 से दोपहर 12:30 तक।
✕
webdunia

Maa Brahmacharini ki Aarti : जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता

Advertiesment
Brahmacharini ki Aarti
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी के नाम, पढ़ें उनकी पावन आरती- 
 
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। 
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। 
ब्रह्मा जी के मन भाती हो। 
ज्ञान सभी को सिखलाती हो। 
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। 
जिसको जपे सकल संसारा। 
जय गायत्री वेद की माता। 
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। 
कमी कोई रहने न पाए। 
कोई भी दुख सहने न पाए। 
उसकी विरति रहे ठिकाने। 
जो ​तेरी महिमा को जाने। 
रुद्राक्ष की माला ले कर। 
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। 
आलस छोड़ करे गुणगाना। 
मां तुम उसको सुख पहुंचाना। 
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। 
पूर्ण करो सब मेरे काम। 
भक्त तेरे चरणों का पुजारी। 
रखना लाज मेरी महतारी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vatu Tips : दुकान की बरकत नहीं होने पर ये 5 टिप्स करें फॉलो