देवी दुर्गा को प्रिय हैं ये 10 फूल

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (16:18 IST)
26 सितंबर सोमवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। इस नौ दिनों में देवी दुर्गा को प्रसन्न करके आप मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए देवी पूजा में जहां विभिन्न प्रकार के प्रसाद, चुनरी, फल, मिठाई आदि माता को अर्पित किए जाते हैं। वहीं उन्हें उनके प्रिय फूल भी अर्पित करें। मातारानी को आप उनके प्रिय 10 फूल चढ़ा सकते हैं।
 
1. शैलपुत्री : मां शैलपुत्री को गुड़हल का लाल फूल और सफेद कनेर का फूल अर्पित करने से वे बहुत प्रसन्न होती हैं।
 
2. ब्रह्मचारिणी : मां ब्रह्मचारिणी को गुलदाउदी का फूल पसंद हैं। इस दिन मां के चरणों में यह फूल अर्पित कर उन्हें प्रसन्न किया सकता है। 
 
3. चंद्रघंटा : मां चंद्रघंटा को कमल का फूल और शंखपुष्पी का फूल बेहद पसंद हैं। इस दिन मां के चरणों में यह फूल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती है और जल्दी सफलता मिलती है।
 
4. कुष्मांडा : मां कुष्मांडा को चमेली का फूल या पीले रंग का कोई भी फूल पसंद है। इस फूल को अर्पण करने से मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देती हैं।
 
5. स्कंदमाता : मां को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं। इस दिन माता को यह फूल अर्पित करने से मां प्रसन्न होकर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
 
6. कात्यायनी : कहा जाता है कि मां कात्यायनी को गेंदे का फूल और बेर के पेड़ का फूल पसंद है। उनके चरणों में ये फूल अर्पित करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 
7. कालरात्रि : माता कालरात्रि को नीले रंग का कृष्ण कमल का फूल बहुत अधिक पसंद है। यदि ये फूल न मिले तो ​कोई भी नीले रंग का फूल भी अर्पित करेंगे तो माता प्रसन्न होगी।
 
8. महागौरी : माता महागौरी को मोगरे का फूल बेहद पसंद है। इस दिन मां के चरणों में यह फूल अर्पित करेंगे तो तो मां की कृपा हमेशा आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी।
 
9. सिद्धिदात्री : मां को चंपा और गुड़हल का फूल बेहद पसंद है। उनके चरणों में इस फूल को चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
 
10 प्रिय फूल : प्रतिदिन इनमें से कोई एक फूल अर्पित कर सकते हैं- गुड़हल, गुलदाउदी, कमल, चमेली, चंपा, गेंदा, सेवंती, कृष्‍ण कमल, बेला और पीले या सफेद कनेर।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

ईस्टर संडे का क्या है महत्व, क्यों मनाते हैं इसे?

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

धर्म संसार

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए व्रत के पारण का समय और कथा

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल का राशिफल, जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं!

अगला लेख
More