Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्थी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण चतुर्थी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:49 एएम से 12:38 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- वैशाख संकष्टी चतुर्थी
  • राहुकाल (अशुभ समय)-07:41 एएम से 09:15 एएम
webdunia

मां शैलपुत्री आरती : नवरात्रि के पहले दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी

शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार

Advertiesment
navratri
नवरात्रि के पहले दिन की जाती है मां शैलपुत्री की पूजा। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं मां शैलपुत्री की आरती..
 
शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार। 
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी। 
 
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे। 
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू। 
 
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी। 
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो। 
 
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के। 
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं। 
 
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे। 
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 सितंबर 2022, रविवार: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल