दिल्ली में गिरफ्तार संदिग्धों के घर में हथगोला और खून के निशान मिले

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2023 (00:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए 2 लोगों के किराए के मकान से दो हथगोले और भलस्वा डेयरी इलाके से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। इससे पहले, दिन में पुलिस ने बताया था कि उनके आवास से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तथा ‘फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी’ (एफएसएल) का एक दल शुक्रवार शाम को आरोपियों के घर गया था। सूत्रों ने बताया कि वहां मानव रक्त के निशान मिले थे। संदेह है कि उन्होंने घर में किसी की हत्या की होगी और बाद में शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगा दिया होगा।
 
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।
 
दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि शनिवार को जगजीत सिंह और नौशाद की गिरफ्तारी के संबंध में दर्ज मामले की जांच के दौरान विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने यहां भलस्वा डेयरी इलाके से एक क्षत-विक्षत शव और कपड़े बरामद किए।
 
आरोपियों के पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि वे लोग दिवाली के आसपास घर में आए थे और उन्हें कभी-कभार ही घर से बाहर देखा जाता था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
नलवा ने कहा कि जांच के दौरान हुए खुलासों के बाद दोनों आरोपी पुलिस दल को भलस्वा डेयरी स्थित श्रद्धानंद कॉलोनी में अपने किराए के मकान में लेकर गए, जहां से दो हथगोले बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) दल को मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।
 
पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद किए गए थे। इसने कहा था कि जग्गा के कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध होने का संदेह है। पुलिस ने बताया था कि नौशाद आतंकवादी संगठन ‘हरकत उल-अंसार’ से जुड़ा है।
 
इसने कहा था कि जग्गा कुख्यात ‘बंबीहा’ गिरोह का सदस्य है और उसे विदेश में रहने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं। पुलिस ने कहा था कि जग्गा उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

हिमंता बिसवा सरमा ने बताया, हिंदुओं के लिए क्यों खास हैं बलूचिस्तान, क्या है हिंगलाज माता मंदिर से कनेक्शन?

दोस्तों ने ली छात्र की जान, बाइक से बांट रहा था शादी की पत्रिका

हमने दुश्मन की छाती पर वार किया, श्रीनगर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

अगला लेख