Hanuman Chalisa

Twitter trend: ट्व‍िटर ने युवराज सिंह से क्‍यों कहा माफी मांगो

Webdunia
लॉकडाउन के दौरान घर में कैद क्र‍िकेटर युवराज स‍िंह सोशल मीड‍िया पर काफी सक्र‍िय हैं। लेक‍िन अपने साथी के साथ इंटररेक्शन के दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा कह द‍िया क‍ि वे सोशल मीड‍िया के हत्‍थे चढ़ गए।

सोमवार की शाम से ट्विटर पर युवराज सिंह से माफ़ी मांगने का ट्रेंड चल रहा है। दरअसल शेयर किए जा रहे लाइव चैट के एक वीडियो में युवराज एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से सोशल मीड‍िया ने उन्‍हें घेर ल‍िया है।

युवराज सिंह टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे तभी उन्होंने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया इसके बाद से ही टि्वटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड करने लगा।

हालांक‍ि यह बातचीत ज‍िस पर व‍िवाद हुआ है वो पुरानी है। इस चैट के दौरान भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी बात कर रहे थे।

इसी चैट के दौरान युवराज सिंह ने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर फैंस ने आपत्ति जताई है और अब वो उनके माफ़ी मांगने को कह रहे हैं।

लोग उन्‍हें यहां तक कह रहे हैं क‍ि युवराज सिंह, क्या यही आपकी परवरिश है कि आप जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हैं और उस पर हंसते हैं? क्या होगा अगर आपके बच्चे भी यही सीखेंगे।

एक यूजर ने कहा, युवी सर, युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। आपको कोई हक नहीं है कि उनके ख़िलाफ़ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करें। आपको माफ़ी मांगनी चाह‍िए। कई लोगों ने उनकी ट‍िप्‍पणी को उसे संविधान के ख़िलाफ़ है और अनुच्छेद 15 का उल्लंघन बताया। कुछ ने कहा यह वाल्मीकि समाज का मज़ाक है। युवराज को माफ़ी मांगनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख