Hanuman Chalisa

अमेठी की 'लापता' सांसद स्मृति ईरानी ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (14:33 IST)
नई दिल्ली। आल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से एक ट्‍वीट किया गया, जिसमें लिखा गया है कि 'अमेठी ढूंढ रहा अपनी लापता सांसद'। इसके साथ एक पोस्टर भी है, जिसका शीर्षक है- 'लापता सांसद से सवाल'। 
 
जवाब में केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने लिखा- आपको मुझसे इतनी मोहब्बत थी ये पता नहीं था... चलें अब कुछ आपको भी हिसाब दिया जाए। 8 महीने 10 बार 14 दिन का हिसाब है मेरे पास... लेकिन ये बताएं सोनिया जी कितनी बार गईं इस दौरान अपने क्षेत्र में?
 
इस ट्‍वीट के बाद जहां स्मृति के समर्थन में लोगों ने ट्‍वीट किए, वहीं कुछ ने विरोध भी किया। True Indian नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- भारत में पाप धोने के दो ही तरीके हैं। 1. गंगा में स्नान और 2 भाजपा में छलांग। वहीं नवनीत ने लिखा- बैंक एकाउंट भरने हैं और घोटाले करने हैं तो कांग्रेस में चलेंगे। 
 
क्या लिखा है पोस्टर में : अमेठी से सांसद बनने के बाद (सालभर में 2 दिन) महज कुछ घंटों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली सांसद अमेठी स्मृति ईरानी जी आज कोरोना महामारी के दर्द अमेठी की समस्त जनता भयभीत और त्रस्त है। हम यह नहीं कहते कि आप गायब हैं...
 
हमने आपको ट्‍विटर के माध्यम से अंताक्षरी खेलते देखा है। लेकिन, अमेठी सांसद होने के नाते आज इस विपरीत समय में अमेठी की मासूम जनता अपनी आवश्यकताओं और परेशानियों के लिए आपको ढूंढ रही है। अंत में लिखा है कि क्या आप अमेठी में सिर्फ कंधा ही देने आएंगी?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

अगला लेख