आप को नहीं मिली करतारपुर साहिब जाने की अनुमति, पार्टी ने बोला केंद्र और पंजाब सरकार पर हमला

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (09:13 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दावा करते हुए कहा है कि केंद्र ने उनके प्रतिनिधिमंडल को करतारपुर साहिब जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने इसके साथ ही पंजाब सरकार और केंद्र के बीच 'मैच फिक्सिंग' के भी आरोप लगाए हैं। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी कैबिनेट के सदस्यों के साथ करतारपुर साहिब मत्था टेकने पहुंचे हैं, वहीं 20 नवंबर को पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी करतारपुर साहिब की तैयारी कर रहे हैं।
 
आप नेता और पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि सांसदों और विधायकों वाले आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। चड्ढा ने कहा कि हमारे पास जाने के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं है।
 
भाषा के अनुसार आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पर्व के दिन गुरु महाराजजी के दरबार में माथा टेकने से रोकना गलत है। ऐसी राजनीति देश और समाज के लिए अच्छी नहीं है। गुरु महाराजजी के दरबार में माथा टेकने और अरदास करने से तो किसी दुश्मन को भी नहीं रोकना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More