सावधान! व्हाट्‍सऐप के जरिए हो सकते हैं ठगी का शिकार

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (13:10 IST)
नई दिल्ली। साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब व्हाट्‍सऐप के जरिए भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में जो लोग व्हाट्‍सऐप का उपयोग करते हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। 
 
साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए महंगे गिफ्ट जीतने का झांसा देते हैं। इसके लिए वे व्हाट्सऐप पर लिंक भी भेजते हैं। ऐसे में यदि व्हाट्सऐप पर किसी अंजान व्यक्ति का इस तरह के इनाम जीतने का मैसेज आए तो समझ लें कि वो ठग है। ऐसे मैसेज को अनदेखा करने में ही भलाई है। 
 
अगर व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में कोई लिंक है तो उसे ध्यान से देखें। यदि मैसेज में URL में ru लिखा है तो मैसेज भेजने वाले को ब्लॉक कर दें। 
जागरूक रहने की जरूरत : मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर का कहना है कि साइबर क्राइम देश में सबसे बड़ा खतरा है। इसके लिए हमें मानसिकता को बदलते हुए जागरूक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो सुरक्षा के हजारों उपाय हैं, लेकिन सतर्कता और जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का सरल और सफल उपाय है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पानी रोका तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, 5 बिन्दुओं से समझें सिंधु जल संधि की कहानी

LIVE: आतंकी आसिफ शेख का घर ब्लास्ट से उड़ाया, पहलगाम हमले में आया था नाम

वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी पहचान से टट्टू सेवा दे रहे थे, 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमला: कश्मीर में सामान्य होते हालात के लिए झटका

पहलगाम अटैक को लेकर जौनपुर की मॉडल का सनसनीखेज खुलासा, खच्चर वालों के भेष में थे आतंकी

अगला लेख