ताज पर आया योगी का बयान, बोले

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (16:50 IST)
ताजमहल को लेकर योगी ने दिया यह बयान
गोरखपुर (लखनऊ)। भाजपा नेता संगीत सोम के ताजमहल पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया। एक ही बात मायने रखती है कि ताज भारत माता के सपूतों की खून-पसीने की कमाई से बना है। योगी 26 अक्टूबर को ताज नगरी आगरा जाएंगे और वहां पर्यटन की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया। ताज भारत माता के सपूतों की खून-पसीने की कमाई से बना है। यह ऐतिहासिक धरोहर पूरी दुनिया में अपने वास्तु के लिए मशहूर है और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासतौर पर पर्यटन की दृष्टि से यह हमारी प्राथमिकता में है।  उन्होंने कहा कि यह उत्तरप्रदेश सरकार का दायित्व है कि वहां जाने वाले पर्यटको को सुरक्षा और सुविधाएं मुहैया कराए। मैं स्वयं 26 अक्टूबर को आगरा जाऊंगा। हमने आगरा के लिए 370 करोड़ रूपए की कार्ययोजना बनाई है।

योगी ने कहा कि हमारी सरकार पर्यटन विकास की योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार कालिंजर किले, झांसी के रानी लक्ष्मीबाई किले और चुनार के किले के विकास के लिए भी योजनाएं बना रही है। इधर लखनऊ में प्रमुख सचिव (सूचना और पर्यटन) अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर को आगरा और ताजमहल जाएंगे और वहां पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आगरा के किले भी जाएंगे तथा इसके अलावा आगरा जिले की अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
 
गौरतलब है कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने कल 17 वीं सदी में बने ताजमहल पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि इतिहास दोबारा लिखा जाएगा और मुगल बादशाहों का नाम हटा दिया जाएगा। सोम के मेरठ में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के नेता और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर सरकार इन्हें ‘गद्दार’ मानती है तो वह इन ऐतिहासिक धरोहरों पर न जाए।
 
भाजपा विधायक सोम का बयान तब आया जब कहा जा रहा था कि योगी सरकार ने पर्यटन विभाग की पुस्तिका से ताजमहल का नाम पर्यटन क्षेत्रों की सूची से कथित रूप से हटा दिया गया है। इसके बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि 370 करोड़ रूपए की पर्यटन परियोजनाएं प्रस्तावित है, जिसमें से 156 करोड़ रूपए की परियोजनाएं आगरा और ताजमहल के आसपास के सौंदर्यीकरण के लिए है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

ईरान के बंदरगाह पर हुए विस्फोट में 40 की मौत, 1000 लोग घायल

70 साल बाद पहली बार मंदिर परिसर से बाहर निकलेंगे हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी, रामलला के करेंगे दर्शन

Indore में एमपी टेक ग्रो कॉन्क्लेव 2025, CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- 20000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 75 हजार नौकरियों की संभावनाएं

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

अगला लेख
More