फूलपुर में सपा की जीत, कमल मुरझाया

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (18:04 IST)
फूलपुर (इलाहाबाद)। उत्तर प्रदेश में फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कौशलेन्द्र पटेल को 59 हजार 460 मतों से पराजित किया।


उपचुनाव में सपा को 3 लाख 42 हजार 922 मत मिले जबकि भाजपा को 2 लाख 83 हजार 462 मतदाताओं ने समर्थन दिया। कांग्रेस उम्मीदवार मनीष मिश्रा को 19 हजार 353 मत प्राप्त हुए जबकि जेल में रहकर चुनाव लड़े निर्दलीय अतीक अहमद को 48094 वोट मिले।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में 2 लाख 18 हजार 308 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की सीट रही फूलपुर में आजादी के बाद भाजपा को पहली बार जीत मिली थी।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए जीते उम्मीदवारों को बधाई दी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

Pakistan के समर्थन में उतरा चीन, कहा- पाकिस्तान का करेंगे समर्थन

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

अगला लेख
More