शर्म आनी चाहिए.... राहुल गांधी को योगी आदित्यनाथ का जवाब

Webdunia
मंगलवार, 15 जून 2021 (23:40 IST)
लखनऊ। गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन पर सत्ता की लालच में मानवता को शर्मसार करने का आरोप लगाया।

ALSO READ: Delhi : डॉक्टरों की चेतावनी, हो सकते हैं दूसरी लहर से भी खराब हालात
 
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कांग्रेस नेता गांधी के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा कि प्रभु श्रीराम की पहली सीख है- 'सत्य बोलना', जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इंकार तो मोबाइल सिम हो जाएगी ब्लॉक
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की घटना को लेकर मंगलवार को कहा कि ऐसी क्रूरता समाज और धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है। उन्होंने इस घटना से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।
 
गौरतलब है कि गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई करने और जबरन उनकी दाढ़ी काटने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित व्यक्ति का दावा है कि उनकी पिटाई करने वालों ने उनसे 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में सांप्रदायिक पहलू होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि सूफी अब्दुल समद की पिटाई करने वालों में हिन्दू-मुसलमान मिलाकर कुछ 6 लोग शामिल थे और सभी उनके द्वारा बेचे गए ताबीज को लेकर नाखुश थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कैसे शुरू हुआ राजनीतिक जीवन

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, शादी से पहले था अफेयर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव

अगला लेख
More