दिवाली पर योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा तोहफा...

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (12:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है।
 
बोनस पाने वालों में राज्य कर्मचारी, सरकारी विभागों के कार्यप्रभारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल हैं। उन्हें यह बोनस वर्ष 2016-17 की दीवाली के लिए दिया जाएगा।
 
कल रात यह जानकारी यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय का लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारियों को होगा। तदर्थ बोनस के रूप में कर्मचारियों को 6908 रुपए तक की धनराशि प्राप्त होगी। इस निर्णय को लागू किए जाने के फलस्वरूप राज्य सरकार पर 967 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More