योगी आदित्यनाथ पर दिल्ली में हो सकता है हमला, मप्र पुलिस की चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 4 अगस्त 2018 (12:59 IST)
नई दिल्ली/भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिल्ली प्रवास के दौरान आतंकवादी हमला हो सकता है। इस तरह का अलर्ट मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने जारी किया है। 
 
मध्यप्रदेश पुलिस ने ‍उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि योगी पर आतंकवादी हमला कर सकते हैं। अलर्ट में खासतौर पर कहा गया है कि दिल्ली प्रवास के दौरान आतंकी उन पर हमला कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और यूपी में भी योगी को निशाना बनाया जा सकता है। 
 
इस चेतावनी के बाद इस लखनऊ के साथ ही दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कम उम्र के लड़के मुख्‍यमंत्री पर हमला कर सकते हैं। यह भी कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली एनसीआर और यूपी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। धार्मिक स्थल भी हमलावरों के निशाने पर हो सकते हैं। 
 
अलर्ट में सलाह दी गई है कि योगी के दिल्ली दौरे के समय उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दिए जाने की जरूरत है। हालांकि इस सूचना के बाद मुख्‍यमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख