सीएम योगी और स्वतंत्र देव ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले चुनाव में हार तय है...

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (10:36 IST)
लखनऊ। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं। जिसके चलते गुरुवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे तभी जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव हो गया जिस का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने का लग रहा है।

जिसके बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है जिसके चलते उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा करते हुए ममता बनर्जी के ऊपर जमकर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि ट्विटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हिंसक हमला अक्षम्य व निंदनीय है।यह हमला तृणमूल कांग्रेस की आगामी चुनावों में संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है।

यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है,दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा किभाजपा के कार्यकर्ता अपने साथियों पर हुए हमले का ममता सरकार से पूरा हिसाब लेंगे। बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बंगाल के विकास को लेकर उनके संकल्प को ममता सरकार समर्थित हिंसा नहीं तोड़ पाएगी।भाजपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है।तानाशाही और गुंडागर्दी से भाजपा का कार्यकर्ता न कभी डरा है और न ही पीछे हटा है।

अपनी करारी हार देख रही दीदी यह भूल गई हैं कि दादागीरी और खून-खराबे की राजनीति से बंगाल अब निजात चाहता है।बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है।इसलिए टीएमसी को भी इस बात का अंदेशा है कि चुनाव में उसकी हार तय है,उनके नेता हिंसा और हत्या का कुत्सित खेल खेल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

Audi rs q8 performance : भारत आई ऑडी की सबसे तेज SUV, कीमत 2.49 करोड़ रुपए

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

अगला लेख
More