यशवंत सिन्हा ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना

Webdunia
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (16:56 IST)
नरसिंहपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने जो घोषणा-पत्र तैयार किया था, उसके अनुसार मोदी सरकार कार्य नहीं कर रही।


उन्होंने कहा कि उस घोषणा पत्र को तैयार करने में वे स्वयं भी शरीक थे, इसलिए वे खुद को भी दोषी मानते हैं कि मोदी सरकार भाजपा के घोषणा-पत्र के आधार पर किसानों को लाभ प्रदान नहीं कर रही है। मोदी सरकारी की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों को उपज से 50 प्रतिशत लाभ दिलाने की बात कही गई थी।

इस मौके पर उन्होंने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को भी देश के लिए नुकसानदायक बताया। नरसिंहपुर जिले के किसानों का खुलेआम शोषण होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।

उनके साथ मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने सिन्हा की बात का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में शुगर रिकवरी 9.5 होने पर किसानों को 350 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का दाम दिया जा रहा है, वहीं यहां रिकवरी 11.5 से ज्यादा होने  पर सिर्फ 300 रुपए के भाव से गन्ना खरीदा जा रहा है। किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की भावांतर योजना और केंद्र की फसल बीमा योजना किसानों के साथ लूट है।

उन्होंने फसल बीमा योजना को बीमा कम्पनियों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि किसानों को इससे कोई लाभ नहीं है। तीनों नेता जिले के गाडरवारा तहसील मुख्यालय गए, जहां इन्होंने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन में हिस्सा लिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More