बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर, दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिया सतर्कता बरतने का निर्देश

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (16:35 IST)
Yamuna's water level: केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) द्वारा यमुना के जलस्तर (Yamuna's water level) में वृद्धि का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के बाद दिल्ली सरकार (Delhi government) ने अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।
 
गुरुवार तड़के दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया था। शुक्रवार को जलस्तर 204.95 मीटर पर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा दिन में पहले जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक पुराने रेल पुल के नीचे जलस्तर शुक्रवार को रात 10 और 12 बजे के बीच 205.45 मीटर तक पहुंच जाने की आशंका है। जलस्तर बाद में और बढ़ सकता है।
 
इस पूर्वानुमान के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। अधिकारियों को तटबंध के समीप रह रहे लोगों को चेतावनी जारी करने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने की सलाह भी दी गई है।ळ
 
208.66 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर : यमुना का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रहा है। 8 दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मंगलवार को रात 8 बजे जलस्तर 205.33 मीटर (खतरे के निशान) के नीचे आ गया था। बुधवार सुबह 5 बजे यह घटकर 205.22 मीटर तक चला गया था हालांकि बाद में यह फिर बढ़ने लगा और खतरे के निशान को पार कर गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। दिल्ली में बाढ़ का असर बेहद विनाशकारी रहा और 27000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत की पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी, अब आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह दिया जाएगा

India Pakistan war : चीन की भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील

सायरन से कैसे बची जम्मू के एक परिवार की जान, धमाके की आवाज सुन लगा सब कुछ खत्म हो गया

क्या पाकिस्तान के कब्जे में हैं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह? आखिर क्या है सच्चाई

मीडिया चैनलों में नहीं बजेगा सायरन, जानिए वजह

अगला लेख
More