यमुना फिर खतरे के निशान के पार, दिल्ली में फिर बाढ़ का संकट

Webdunia
रविवार, 23 जुलाई 2023 (12:37 IST)
Delhi Flood news : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में रविवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के पार चला गया। 
 
नदी के जलस्तर में वृद्धि से राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में राहत एवं पुनर्वास के काम पर असर पड़ सकता है।
 
इससे पहले राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा था कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंचता है, तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं।
 
यमुना का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से 205.33 मीटर के खतरे के निशान के आसपास है। 13 जुलाई को यह रिकॉर्ड 208.66 मीटर पर पहुंच गया था।
 
केंद्रीय जल आयोग (CWC) के आंकड़ों के अनुसार, यमुना का जलस्तर शनिवार रात 10 बजे 205.02 मीटर से बढ़कर रविवार सुबह 9 बजे 205.96 मीटर पर पहुंच गया और इसके शाम 4 बजे तक 206.7 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
 
दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के ऊपरी हिस्सों में भारी बारिश से निचले इलाकों में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर असर पड़ेगा। इन लोगों को लंबे समय तक राहत शिविरों में रहना पड़ सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने स्वीकारा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका में उत्पाद कम तथा महंगे हो सकते हैं

पाकिस्तानी सांसद पलवाशा जई खान बोलीं, बाबरी मस्जिद की पहली ईंट सेना रखेगी, अजान असीर मुनीर देंगे

अमेरिका और यूक्रेन ने आर्थिक समझौते पर किए हस्ताक्षर, खनिज संसाधनों तक अमेरिका की होगी पहुंच

कौन हैं पाकिस्तान के नए NSA मोहम्मद असीम मलिक, क्या है उनका ISI कनेक्शन?

पहलगाम मामले में अमेरिका की एंट्री, विदेश मंत्री रुबियो की पाक पीएम को नसीहत, जयशंकर से क्या कहा?

अगला लेख
More