45 लाख रुपए का तकिया, विशेषताएं हैरान कर देने वाली

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (17:25 IST)
Photo - Twitter
नीदरलैंड। सोते वक्त हम सभी अपने सिर के नीचे तकिया लगाते हैं। बाजार में तकिया खरीदने पर 250-300 से अधिक रुपए खर्च नहीं होते। माइक्रोफाइबर वाले तकियों की बात की जाए तो उनका मूल्य भी हजार रुपए से ज्यादा नहीं होता। लेकिन, अगर कोई आपसे कहे कि एक तकिया ऐसा भी है जिसकी कीमत लाखों में है, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? आप ये जरूर जानना चाहेंगे की इस तकिये में आखिर ऐसा क्या खास है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। आइए जानते हैं....... 
 
तकिये पर जड़े हैं बेशकीमती रत्न:
ये खास तकिया शॉपिंग वेबसाइट्स पर 45 लाख रुपए में बिक रहा है और इसे 'अल्फोर्जा कैट' (Alforja Cat) कहा जाता है। इस तकिये के अंदर सोना, चांदी, नीलम और हीरा जैसे कई कीमती रत्न जड़े हुए हैं। इस तकिये की जिप में चार हीरे जड़े गए हैं। इनके अंदर जो रुई भरी होती है, उसे रोबोट मिलिंग मशीन से भरा जाता है। बनाने के बाद इन तकियों को विशेष बक्सों में पैक करके बेचा जाता है। 
 
तनाव, सिरदर्द खर्राटे लेने की आदत होगी दूर:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस World Most Expensive Pillow को नीदरलैंड के एक फिजियोथेरेपिस्ट ने डिजाइन किया है। उन्होंने इसे बनाने में कथित तौर पर अपने जीवन के 15 साल लगाए हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों को अनिद्रा, सिरदर्द, मानसिक तनाव या खर्राटे लेना आदि शिकायतें होती हैं, उन लोगों के लिए ये तकिया अत्यंत लाभकारी है। फिजियोथेरेपिस्ट के अनुसार इस तकिये पर सिर रखते ही नींद आने लगती है और सभी प्रकार के मानसिक तनावों से मुक्ति मिल जाती है। 
 
इस तकिये का दाम 57 हजार डॉलर या 45 लाख रुपए है। इसे लेकर यूरोपीय देशों में कई चर्चाएं चल रही हैं। खास बात तो ये है कि मानसिक तनाव से राहत दिलाने के दावे के चलते कई लोग इसे खरीद भी रहे हैं।  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब : मुकेश अंबानी

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

रूह अफजा विवाद में उलझे बाबा रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त आदेश

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए, Pahalgam Attack में शहीद विनय नरवाल की पत्नी ने क्‍यों की यह अपील?

अगला लेख
More