Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के मुताबिक मंगलवार से शुरू हो रही दो दिवसीय हड़ताल में करीब 20 करोड़ श्रमिक शामिल हो सकते हैं। इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों और एकतरफा श्रम सुधारों के विरोध में श्रमिकों द्वारा यह हड़ताल की जा रही है। इसमें दो बैंक कर्मचारी संगठन शामिल होंगे।
एटक के अनुसार हड़ताल को दूरसंचार, शिक्षा, इस्पात, बिजली, बैंकिंग, बीमा व परिवहन जैसे क्षेत्रों से समर्थन है।