महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में श्रेय लेने की होड़, जानिए किसने क्या कहा

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (12:20 IST)
Women Reservation Bill : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर पक्ष विपक्ष के लगभग सभी दल सहमत नजर आ रहे हैं। हालांकि सदन में भाजपा और कांग्रेस में बिल को लेकर क्रेडिट की जंग दिखाई दी। सोनिया गांधी ने एक ओर इसे राजीव गांधी का सपना बताया तो भाजपा के निशिकांत दुबे ने उनसे सवाल किया किया आपके राज में क्यों पास नहीं कराया बिल?
 
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि 13 साल से महिलाएं भागीदारी का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि बिल को तुरंत अमल में लाया जाए। बिल में देरी करना महिलाओं से नाइंसाफी होगी। उन्होंने जातीगत जनगणना की भी मांग की।
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ये देश संविधान से चलता है। कांग्रेस ने अपने टाइम पर बिल पास क्यों नहीं कराया। कांग्रेस जब सत्ता में थी ‍तब OBC की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि सोनिया जी केवल क्रेडिट लेना चाहती है, यह बिल आपका नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल के लिए सबसे ज्यादा आवाज गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज ने उठाई। यह बिल केवल और केवल मोदीजी और भाजपा की देन है।

JDU ने ललन सिंह ने बिल का समर्थन करते हुए जातीय जनगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षण आपकी कृपा से नहीं बल्कि संविधान से हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को बड़ा जुमला बताते हुए कहा कि गरीबों के साथ न्याय में आपका भरोसा नहीं। उन्होंने महिला आरक्षण में OBC आरक्षण की मांग की।
 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आज तक महिला आरक्षण बिल पर ये UPA और INDIA के लोग जनता को भ्रम में डालते रहें। उनकी पहले भी इच्छा नहीं थी और आज भी इसे पास कराने की इच्छा नहीं है, लेकिन ये बिल पास होगा और महिलाओं को आरक्षण जरूर मिलेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने कहा- तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर, हमले का देंगे करारा जवाब

indian navy attack on pakistan : भारत का तगड़ा पलटवार, कई शहरों में धमाके, कराची पोर्ट बर्बाद, Pakistan में लॉकडाउन जैसे हालात

Vatican में नए Pope का हुआ चुनाव, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का किया आग्रह

अगला लेख
More