संसद में पास हुआ महिला आरक्षण बिल, भाजपा मुख्‍यालय में पीएम मोदी का अभिनंदन

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (10:10 IST)
Women Reservation Bill : संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भाजपा मुख्‍यालय में जश्न मनाया जा रहा है। पल-पल की जानकारी...


11:41 AM, 22nd Sep
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए BJP तीन दशक से प्रयास कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है।
 
बीते 9 वर्षों में हमने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है। हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाई, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले।
 
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है।
 
भारत को विकसित बनाने के लिए, आज भारत नारी शक्ति को खुला आसमान दे रहा है। आज देश, माताओं-बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर अड़चन को दूर कर रहा है।

11:30 AM, 22nd Sep
पीएम मोदी ने कहा, मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसो हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है और हम सबका सौभाग्य है कि ये इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है। आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज खुशी मना रही हैं, हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है।
 

11:21 AM, 22nd Sep
भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ये हम सबके लिए बहुत ऐतिहासिक घड़ी है। इस क्षण के हम सब चश्मदीद गवाह बने हैं, ये हमारा सौभाग्य है। इस पल का हम सबको लंबे समय से इंतजार था। दूरदृष्टि, अटूट निश्चय और पक्के इरादे के साथ ' नारी शक्ति वंदन विधेयक' को प्रधानमंत्री जी ने समय पर पारित कराया है। इसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक नहीं, बल्कि अनेकों कदम उठाए हैं।इसके साथ-साथ देश में लंबे समय से लंबित समस्याओं का निराकरण भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने लोकतांत्रिक तरीके से किया है।
 
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाए। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 12 करोड़ बहनों को इज्जत घर (शौचालय) दिए गए। जिसके लिए UNICEF ने भी आपको गेम चेंजर कहा था।


10:16 AM, 22nd Sep
पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में भाजपा मुख्‍यालय पहुंचेंगे। जहां भाजयूमो की महिला कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

अगला लेख
More