Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में स्कूटर से गिरी महिला, ट्रक से कुचलकर मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (09:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के नौरोजी नगर इलाके के पास बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला स्कूटर से गिर गई और दिल्ली नगर निगम (MCD) के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाम को हुई इस दुर्घटना में महिला के पति को मामूली चोटें आईं हैं।

 
हर देवी (47) और उनके पति श्याम चरण (49) नांगलोई जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चरण ने पुलिस को बताया कि स्कूटर पर पीछे बैठी हर देवी गिर गईं और नगर निगम के ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक जान मोहम्मद (34) मौके से भाग गया था लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: दिल्ली व पंजाब में शीत प्रकोप बढ़ा, मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर जारी