Weather Alert: अभी कुछ दिन और जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली शिमला-नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा, IMD का येलो अलर्ट

Indian weather
Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (08:49 IST)
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के बाद से ही ठंड के तेवर लगातार ही तीखे बने हुए हैं। इसका रूप दिन-प्रतिदिन बदलता ही जा रहा है तथा इसका सितम अभी आगे भी और जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर और मध्यभारत कड़ाके की ठंड और शीतलहर झेल रहा है। दिल्ली में तो देश के कई मशहूर हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है।
 
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। 3 स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल गुरवार को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, कांगड़ा में 3.2 डिग्री, शिमला में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, मसूरी में 4.4 डिग्री और नैनीताल में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ALSO READ: J&K: कश्मीर में जानलेवा ठंड, लगातार तीसरी रात पारा शून्य से नीचे रहा
वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक एक ट्रफ दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश से विदर्भ के पश्चिमी भागों तक जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्यप्रदेश में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।
 
उत्तरप्रदेश व पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा संभव है।
 
आज की संभावित गतिविधि : आज शुक्रवार को तटीय आंध्रप्रदेश, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्यप्रदेश में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।

ALSO READ: कड़ाके की ठंड के चलते इंदौर के स्कूलों में 6 से 9 जनवरी तक छुट्टियां
 
इंदौर में दूसरे दिन भी कोल्ड डे : इंदौर में उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण गुरुवार को पारा और भी नीचे आया। दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा और लगातार दूसरा दिन शीतल दिन (कोल्ड डे) रहा। इसको देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी ने नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 6 से 9 जनवरी तक के लिए घोषित किया गया है और इसके बाद ठंड के असर को देखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।

गुरुवार को दोपहर 12 तक धुंध छाई रही। दृश्यता भी महज 1 हजार मीटर थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिन 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल में मौसम खाराब होने की वजह से भोपाल गई इंडिगो की उड़ान को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

भारी बारिश से मुंबई और पुणे पानी पानी, IMD का अलर्ट

LIVE: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित

चावल पर अनुचित टिप्पणी पड़ी महंगी, जापान के कृषि मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

पाकिस्तान में स्कूल बस पर आतंकी हमला, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

अगला लेख