Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates : दिल्ली में सर्दी का सितम, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

हमें फॉलो करें Weather Updates : दिल्ली में सर्दी का सितम, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
, शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (00:40 IST)
नई दिल्ली। शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है। मौसम के कारण उत्तर भारत में 21 रेलगाड़ियां अधिकतम 6 घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है। अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े 4 डिग्री कम रहने पर दिन को 'ठंडा' माना जाता है, अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े 6 डिग्री कम रहने पर दिन को 'बेहद ठंडा' माना जाता है।

हिमाचल का केलांग सबसे ठंडा इलाका, शून्य से 15 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान : हिमाचल प्रदेश के कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि केलांग शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

शिमला मौसम केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क और ठंडा रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुंदरनगर में (-2.2 डिग्री सेल्सियस), कुफरी में (-1.6 डिग्री सेल्सियस), सोलन में (-1.4 डिग्री सेल्सियस) मनाली में (-1.3 डिग्री सेल्सियस) और भुंतर में (-1.3 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्यापमं मामले में 3 अभ्यर्थियों के खिलाफ अपराध दर्ज