क्या पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, अजय राय भेजेंगे प्रस्ताव

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2023 (15:30 IST)
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रदेश इकाई पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी से चुनाव लड़ाने की इच्छुक है और वह इसके लिए जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को एक प्रस्ताव भेजेगी। राय के बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रियंका गांधी वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
 
राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को कांग्रेस के नेतृत्व में ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में लोग भाजपा का विकल्प खोजेंगे, जो निश्चित रूप से कांग्रेस ही है।
 
हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले राय ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रियंका जी बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ें। इसके लिए हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जल्द ही एक प्रस्ताव भेजेंगे।
 
उन्होंने कहा कि वैसे प्रियंका गांधी जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहें, लड़ सकती हैं। हम पूरी ताकत लगाकर उन्हें चुनाव जिताएंगे, लेकिन हमारी ख्वाहिश है कि वह वाराणसी से मैदान में उतरें।
 
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। वह वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार वाराणसी से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थे। उनके 2024 में भी वाराणसी से ही चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है।
 
प्रियंका को मोदी के मुकाबले खड़ा करने की इच्छा से कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है, इस बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा, 'बस यही संदेश देने की कोशिश है कि उनके (मोदी) सामने कोई मजबूती से खड़ा हुआ है।'
 
उल्लेखनीय है कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से भाजपा का गढ़ बना हुआ है। हालांकि, वर्ष 2004 में यह सीट एक बार कांग्रेस के पास गई थी।
 
वर्ष 1991, 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों तथा मध्यावधि चुनावों में वाराणसी सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। इसके बाद वर्ष 2004 में कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा इस सीट से सांसद निर्वाचित हुए, लेकिन वर्ष 2009 में मुरली मनोहर जोशी ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली। उसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लोकसभा सांसद चुने गए।
 
प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अजय राय (53) वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी में कांग्रेस के टिकट पर मोदी को चुनौती दे चुके हैं। 2014 के चुनाव में उन्हें 75,614 वोट मिले थे, जबकि 2019 में उन्हें 1,52,548 मत हासिल हुए थे। वह इससे पहले वर्ष 2009 में इसी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर मैदान में उतरे थे और तब उन्हें 1,23,874 वोट प्राप्त हुए थे। बाहुबली की छवि रखने वाले अजय राय पांच बार विधायक भी रह चुके हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

TRF के खिलाफ एक्शन में भारत, UNSC में दिए आतंकी संगठन के खिलाफ सबूत

मेक्सिको में लाइवस्ट्रीम के दौरान इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या

असम राइफल्स को बड़ी सफलता, भारत म्यांमार बॉर्डर पर 10 उग्रवादी ढेर

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ने लगी गर्मी, IMD का देश के अनेक राज्यों में बारिश का अलर्ट

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, TRF को UN की आतंकी सूची में शामिल कराने के प्रयास तेज

अगला लेख