क्या राजनीति में आएंगे धोनी, आनंद महिंद्रा के ट्वीट से उठा सवाल

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2023 (14:13 IST)
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल खिताब जीत लिया। इस सीजन में धोनी को बल्लेबाजी में ज्यादा जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपने करिश्माई नेतृत्व और विकेटकिपिंग के जरिए टीम को खिताब जीता दिया। पूरे सीजन में धोनी जहां भी खेलने गए मैदान में उनके ही नाम ही गूंज सुनाई दी। मैदान पर इतना शोर था कि कमेंटेटर को कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। उनके ही अंदाज से कारोबारी आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।
 
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, अधिकांश लोगों की तरह, मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि महेंद्र सिंह धोनी IPL में एक और साल तक रह सकते हैं। लेकिन मैं अधिक समय तक उम्मीद नहीं रखूंगा, क्योंकि मेरा मानना है कि उन्हें राजनीतिक क्षेत्र पर विचार करने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ जय पांडा की की अध्यक्षता में NCC रिव्यू पैनल काम किया
 और देखा कि उनकी बौद्धिक चपलता खेल के मैदान पर उनकी चपलता से मेल खाती है। वह इनोवेटिव इनपुट बनाने में सहयोगी, विनम्र और फिर भी मुखर थे। वह एक स्पष्ट भविष्य के नेता हैं।
 
 
IPL से संन्यास पर क्या बोले धोनी : चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे।
 
इस सत्र की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा। हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया, उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी।
 
गुजरात टाइटंस पर फाइनल में 5 विकेट से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।
Edited by : Nrapendra Gutpa 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंट्स के युद्ध घोष

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी राजनीतिक सहमति, सर्वदलीय बैठक के बाद बोले किरेन रीजीजू

IAI Harop: इजरायली ड्रोन, घात लगाकर करता है टारगेट, देशभक्‍त ऐसा कि क्षमता खत्‍म होने पर खुद को उड़ा लेता है

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान के हाल से घबराए इंग्लैंड के खिलाड़ी, PSL छोड़ने की जताई इच्छा

लश्कर के समूह TRF को आतंकी संगठन घोषित किया जाए, सर्वदलीय बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने की यह मांग

अगला लेख
More