Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या खरगे राम मंदिर उद्घाटन समारोह में जाएंगे?

हमें फॉलो करें kharge
, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (15:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसके वरिष्ठ नेतागण मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे या नहीं, इसका फैसला वह उचित समय पर करेगी।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गांधी और खरगे को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है कि वे समारोह में जाएंगे या नहीं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। उचित समय पर फैसला किया जाएगा और उचित समय पर जानकारी दी जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे समारोह में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज नेताओं ने समारोह में नहीं जाने का फैसला किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिंद्रा एंड महिंद्रा पर 4.12 करोड़ का जुर्माना, कंपनी देगी चुनौती